उदयपुर के डबोक में नदी में डूबे 16 वर्षीय बालक की मौत

शव 7 घंटे बाद बरामद

 | 
yuth drown in river

उदयपुर 14 अक्टूबर 2024। उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र की नांदवेल नदी में एक 16 वर्षीय लड़के की नदी में डूबने से मौत हो गई । यह घटना सोमवार प्रात: 6 बजे सामने आई। जानकारी के अनुसार, लड़का नदी में नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

सूचना मिलने पर, राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद, एसडीआरएफ (राजस्थान आपदा राहत बल) के साथ मिलकर 7 घंटे तक लगातार राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। लंबे चले प्रयासों के बाद टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया और पुलिस थाना डबोक को सुपुर्द कर दिया।

drown in river

टीम में शामिल गोताखोरों ने सफलतापूर्वक शव को ढूंढने के लिए कठोर मेहनत की। इसमें प्रमुख रूप से गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, मनोज जी सी, दीपक वडेरा, मोहन सिंह राणावत और वाहन चालक बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया का समर्पण और योगदान शामिल था।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News