स्कूल में हैंडबॉल का पोल गिरने से बच्चे की मौत

हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई

 | 

उदयपुर 20 अप्रैल 2026। एक दर्दनाक हादसे में निजी सेंट एंथोनी स्कूल में खेलते समय हैंडबॉल का पोल गिरने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र की है, जहां हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय महर्थ राजसिंह पिता देवेन्द्र पाल सिंह चौहान, कक्षा तीसरी का छात्र था। खेलते समय वह हैंडबॉल के पोल पर लटक गया, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पोल सीधे उसके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कूल स्टाफ बच्चे को तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

एएसआई प्रतापसिंह के अनुसार हादसा करीब 12:30 बजे हुआ। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि महर्थ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजन और समाज के लोग एकत्रित हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #SchoolAccident #BreakingNews #Udaipur #GovardhanVilas #SchoolSafety #ChildSafety #IndiaNews #MBHospital #UdaipurUpdates #TragicIncident #LocalNewsRajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News