तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बालक घायल
उदयपुर 9 अप्रैल 2026। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कालका माताजी रोड पर साइकिल चला रहे एक नाबालिग बच्चे को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा साइकिल से उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग जैनिक जैन मंगलवार शाम करीब 6 बजे ट्यूशन से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ऑटो चालक ने अचानक टर्न लेते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बच्चा दूर जा गिरा और उसके सिर व शरीर पर चोटें आईं। साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे की मदद की, वहीं कुछ लोगों ने ऑटो का पीछा भी किया।
पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ऑटो चालक लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मारकर बिना रुके मौके से फरार हो जाता है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #PratapNagar #RoadAccident #AccidentNews #HitAndRun #CCTVFootage #BreakingNews #LocalNews #IndiaNews #RoadSafety #SafeDriving #TrafficAlert #PublicSafety #ViralVideo #TrendingNews #CityNews #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #NewsUpdate #InstaNews #DailyNews #Alert #StaySafe
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
