बस ने पार्किंग में खड़ी पूर्व विधायक की कार को मारी टक्कर
वल्लभनगर से कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत की कार क्षतिग्रस्त
| Nov 22, 2025, 12:01 IST
उदयपुर 22 नवंबर 2025। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बापू बाजार में शुक्रवार को एक निजी बस ने पार्किंग में खड़ी दो करों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई दोनों कारों में से एक कार कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत की थीं।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो होगया। जानकारी मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस के चालक को हिरासत में ले लिया और बस को जब्त कर लिया गया।
