रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत में बस चालक की मौत
राजसमंद के चारभुजा से सड़क हादसे में एक की मौत 6 घायल
| Aug 23, 2025, 13:47 IST
राजसमंद 24 अगस्त 2025 । ज़िले के चारभुजा थाना क्षेत्र के अमरतिया गांव के पास रविवार को रोडवेज बस और पिकअप वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए 6 लोगों को एंबुलेंस की मदद से राजसमंद के आरके जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान रोडवेज बस चालक नानूराम की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
#Rajsamand #AccidentNews #RoadAccident #RajasthanNews #Charbhuja #BusAccident #PickupCollision #BreakingNews #RajsamandUpdates #RoadSafety
