टायर फटने से अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत

हादसों के हाइवे उदयपुर गोगुन्दा रोड पर फिर हुई दर्दनाक दुर्घटना

 | 
accident at gogunda

उदयपुर 14 नवंबर 2024। गोगुंदा से एक बड़ी खबर सामने आई है। गोगुंदा-उदयपुर हाईवे पर फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक कार अनियंत्रित होकर कीर्ति राज होटल के समीप 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार यूनिक इंफ्रा इंजीनियर कंपनी के मैनेजर राम सुरेश यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर लाल शंकर बारोट गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कार गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रही थी। इस बीच अचानक कार का टायर फटने के कारण वह नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस, 108 एंबुलेंस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और गंभीर घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News