केमिकल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग

टैंकर चालक हादसे के बाद मौके से फरार

 | 
chemical tanker catch fire

उदयपुर 10 जून 2023 । शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के शुक्रवार देर रात कों काया पुल के पास एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई।

केमिकल से भरे टैंकर में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाय। वहीँ इस दौरान क्षेत्र में यातायात भी बाधित रहा। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को वहां से हटाकर यातायात सुचारू किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे काया पुल के पास अहमदाबाद से उदयपुर की तरफ आ रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में केमिकल भरा हुआ था, जिससे पलटने से हुए घर्षण से कैमिकल ने आग पकड़ ली, जिससे उसमें आग लग गई।

रोड़ के बीच पर कैमिकल से भरे टैंकर में आग लगने से यातायात जाम हो गई। इस पर थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया । करीब 1 घंटे के संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हादसे में टैंकर में रखा केमिकल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। टैंकर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News