गणगौर घाट पर अज्ञात बच्चे की डूबने से मौत

मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं

 | 
child drown in lake pichola

उदयपुर 17 जुलाई 2023 । सोमवार शाम 5 बजे शहर के गणगौर घाट पर एक अज्ञात बच्चे की पानी में डूबने से जान चली गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की जानकारी सिविल डिफेन्स की टीम को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेन्स के उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर नरेश बुनकर एवं इंचार्ज जगदीश सिंह के आदेश पर तत्काल रेस्क्यू टीम रवाना हुई मौके पर पहुंचे करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को ढूंढ निकाला।

टीम में गोताखोर गौरव बागोरा, महिपाल पवार,दिव्यांशु वैष्णव, वाहन चालक प्रकाश राठौड़, बने सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। शव को ढूंढ निकालने में महिपाल पवार की अहम भूमिका रही।

जानकारी मिलने पर घंटाघर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को एम बी हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया गया। तो वहीं मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News