केलवाड़ा में एनीकट में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत

दो महीने पहले ही पिता का हो चुका था निधन
 
 | 
death by drowning in dam

राजसमंद 7 मई 2026। ज़िले के कुम्भलगढ़ के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम चंपालाल पुत्र किशनलाल मेघवाल की एनीकट में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मासूम चंपालाल एनीकट के पास गया हुआ था, जहां अचानक पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही चंपालाल के पिता किशनलाल मेघवाल का निधन हो गया था। पिता के गुजर जाने के बाद परिवार पहले से ही गहरे दुख में था, वहीं अब मासूम बेटे की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। वहीं विभिन्न हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की। संगठनों के सहयोग से मासूम चंपालाल का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम दिखाई दी। 

#Rajsamand #Kelwara #Kumbhalgarh #DrowningIncident #RajasthanNews #ChildDeath #LocalNews #BreakingNews #UdaipurTimes #Humanity

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News