देबारी इलाके में ट्रेन की चपेट में आये युवक का कटा हुआ शव मिला

पुलिस ने युवक के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और अब परिजनों की तलाश में जुटी हुई है

 | 
debari

उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के देबारी इलाके में एक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक कटा हुआ मिला जिस पर क्षेत्रवासियों ने देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

वहीं ग्रामीणों की सूचना पर प्रताप नगर थाने के हेड कांस्टेबल अमर सिंह सहित मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

हेड कांस्टेबल अमर सिंह ने बताया कि युवक मेघवालों की बस्ती इलाके से आगे निकलने वाली ट्रेन पटरी के पास कटी हुआ अवस्था में मिला जिसकी जेब में नीमच से चित्तौड़ का एक ट्रेन का टिकट भी मिला है। मृतक युवक ने नीले कलर की शर्ट और जींस की पैंट पहनी हुई थी और युवक ने पैरों में चप्पल भी पहनी हुई है। 

पुलिस ने युवक के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और अब परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

:

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News