कोयले से भरा ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरा, चालक की मौत

दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद जलते ट्रेलर में आग पर पाया काबू 
 | 
Fire in trailer

उदयपुर 3 नवंबर 2025। ज़िले के गोगुंदा क्षेत्र से शनिवार देर रात, दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर, खाखड़ी मे होटल शिव शक्ति के सामने वाले रोड पर रात करीब डेढ़ बजे कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर चालक मुकेश मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रेलर के गिरते ही उसमें आग लग गई, और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, हाईवे एंबुलेंस के कुशवर्धन सिंह झाला व ईएमटी अमृत मेघवाल, और गोगुंदा थानाधिकारी करना राम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद उदयपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला, और  शव हाईवे एंबुलेंस की मदद से गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। 

बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोयला लेकर पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर, आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। आपको बता दे की ट्रेलर डिवाइडर से टकराते ही चालक केबिन से उछलकर करीब 20 फीट, गहरी खाई में गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, उनके पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।