कल शाम अलग अलग घटनाओ में डूबे व्यक्तियो के शव झील से निकाले

एक का शव बड़ी से निकाला, दुसरे का जोगी तालाब से निकाला

 | 
drowning

उदयपुर 12 जून 2023। झीलों के शहर में कल रविवार शाम दो अलग अलग घटनाओ में दो व्यक्ति की डूबने का मामला सामने आया।  जिसमे एक व्यक्ति का शव आज सुबह बड़ी तालाब से निकाला गया। वहीँ डूबने वाले दुसरे व्यक्ति का शव जोगी तालाब से दोपहर बाद निकाला गया। 

आज सोमवार सुबह बड़ी से निकाले गए व्यक्ति के शव की पहचान 30 वर्षीय जगदीश लक्षकार पिता महेंद्र जी लक्षकार निवासी दूधिया गणेश जी अंबामाता के रूप में की गई जबकि दोपहर बाद जोगी तालाब से निकाले गए व्यक्ति के शव की पहचान रूपलाल गमेती निवासी गोवर्धन विलास के रूप में की गई। 

दरअसल रविवार सांय 6:30 पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जोगी तालाब और एक व्यक्ति बड़ी तालाब में नहाते वक्त डूब गया है। इस  सूचना पर नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक नरेश बुनकर के आदेश पर तत्काल दो टीमों का गठन कर वरिष्ठ सहायक धनेंद्र कश्यप के दिशा निर्देशन में एक टीम को जोगी तलाब थाना क्षेत्र गोवर्धन विलास तथा दूसरी टीम बड़ी तालाब थाना क्षेत्र नाई के लिए मौके पर पहुंची। करीब रात्रि 8:00 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा मगर सफलता नहीं मिली कुछ समय के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा और सोमवार को दोनों ऑपरेशन में सफलता मिली। 

गोवर्धन विलास थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक रूपलाल तालाब पर नहाने गया था। मृतक तैराकी जानता था, लेकिन झाड़ियों में फंसने की वजह से पानी में डूब गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News