उदयपुर के फतेहसागर झील में मिला वृद्ध का शव
उदयपुर 15 मई 2026। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र स्थित फतेहसागर झील में शुक्रवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस थाना अंबामाता को सूचना मिली कि फतेहसागर झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना पर नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
नागरिक सुरक्षा विभाग के गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पुष्करलाल माली निवासी हनुमान चौक, छोटा बेदला के रूप में हुई। मृतक की उम्र करीब 59 वर्ष बताई जा रही है।
घटना के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम में गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, नरेश चौधरी और मुकेश सेन मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #FatehSagar #UdaipurNews #RajasthanNews #AmbamataPolice #CivilDefence #PushkarLalMali #BreakingNews #LakeIncident #UdaipurTimes
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
