खेमपुरा में ट्रेन की चपेट में आये अज्ञात युवक की मौत

मृतक युवक के शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया

 | 
death

उदयपुर 30 मई 2023 । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के खेमपुरा इलाके में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक की शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया साथ ही अज्ञात युवक के परिजनों की तलाश में शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News