ऋषभदेव हादसे में मृतकों की संख्या चार हुई, घायल ट्रेलर चालक और फायरमैन ने भी तोड़ा दम

 | 
risabhdev Accident

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर ट्रेलर और फायर ब्रिगेड की भिड़ंत के बाद घायल हुए फायरमैन और ट्रेलर चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ने सोमवार रात एमबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ट्रेलर चालक संजीत अली पुत्र जुल्फकार निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा और फायर ब्रिगेड कर्मचारी बुद्धप्रकाश पुत्र नेमप्रकाश रावत निवासी ब्यावर के रूप में हुई है।

हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे माकड़जपा गांव के पास हुआ था। पुलिस के अनुसार, अग्नि रक्षक नाम की निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड पश्चिम बंगाल नंबर की थी और गुजरात से उदयपुर की ओर जा रही थी। वहीं, ट्रेलर उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा था।

बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रही फायर ब्रिगेड से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड के केबिन में आग लग गई। भिड़ंत में केबिन बुरी तरह पिचक गया, जिससे चालक सहित तीन लोग अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों ने आग के बीच से फायर ब्रिगेड चालक को बाहर निकाल लिया था, जबकि दो फायरमैन की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई थी। हादसे में ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। अब उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा चार पहुंच गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News