अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक की मौत

सुखेर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात की घटना 

 | 
accident

उदयपुर 15 मई 2023। रविवार देर रात सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खमनोर निवासी भूपेंद्र उर्फ पपल वर्मा रविवार रात 11 बजे के आसपास खमनोर से उदयपुर आ रहा था। 

भूपेंद्र जैसे ही सुखेर घाटी के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे भूपेंद्र का सर फटने की वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सुखेर थाना पुलिस को दी। 

सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को महाराणा भोपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जहां सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। सुखेर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News