बहन की शादी में कार्ड बाँटने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

युवक की दुर्घटना 26 अप्रैल को हुई थी, आज उपचार के दौरान दम तोडा

 | 
accident

उदयपुर 3 मई 2023 । जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में अपनी बहन की शादी के शादी के कार्ड बांटने गया युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार झल्लारा थाना क्षेत्र के बड़ा दौलपुरा निवासी 26 वर्षीय मंगलिया पिता माला जी मीणा जिसके बहन की शादी 1 मई को होनी थी और वह  आसपास क्षेत्रों में कार्ड बांटने गया था। 26 अप्रैल को दो बाइक आपस में भिड़ने से मंगलिया गंभीर घायल हो गया जहां से प्राथमिक उपचार कर एमबी अस्पताल में भर्ती कराया था । जिसने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने बताया कि युवक अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था तभी सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करा शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News