अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी पीछे से टक्कर, इलाज के दौरान हुई मृत्यु

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
 | 
died in accident

उदयपुर। ज़िले के नाई थाना क्षेत्र के नांदेश्वर महादेव मंदिर के आगे नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 

जानकारी के अनुसार सुरेश मेवाड़ा पिता पन्नालाल निवासी नाई गांव रविवार शाम 7:30 बजे के आसपास नांदेश्वर महादेव से बलीचा की तरफ जा रहा था तभी पीछे से आती एक अनियंत्रित कार ने सुरेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से सुरेश मेवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नाई थाना पुलिस को दी और घायल को महाराणा भोपाल चिकित्सालय इलाज के लिए भिजवाया। जहां सुरेश ने सोमवार सवेरे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News