उदयपुर की दूध तलाई झील में कूदे युवक का शव रेस्क्यू टीम ने निकाला

 | 

Udaipur Times, Accident News: 29 मई 2026।  के घंटाघर थाना क्षेत्र स्थित दूध तलाई झील में गुरुवार रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा झील में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11:30 बजे युवक ने झील में छलांग लगा दी। घटना को वहां मौजूद दो व्यक्तियों ने देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की रेस्क्यू टीम उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने रात में रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन क्षेत्र में अत्यधिक अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा।

शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने महज 15 मिनट की तलाश के बाद झील से शव को बाहर निकाल लिया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए घंटाघर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में गोताखोर रवि शर्मा, विजय नकवाल, कैलाश मेनारिया, गौरव बागोरा, भवानी शंकर वाल्मीकि तथा वाहन चालक प्रकाश राठौड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News