देर रात अनियंत्रित कार ने तोड़ी घर की दीवार, हादसे में चालक की हुई मौत

पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

 | 
accident

उदयपुर 25 मई 2023 । अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित कार घर की दीवार में घुस गई। हादसे में जहाँ कार आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई वहीँ चालक की मौत हो गई । 

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग 2 बजे लवीश कपूर निवासी रामपुरा किसी शादी समारोह से अपने घर रामपुरा की तरफ जा रहा था। तभी अरावली हॉस्पिटल से पहले कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। 

हादसे के दौरान कार का दरवाजा खुल गया जिससे लविश बाहर निकल कर गिर गया। बाहर निकलते ही लविश का सिर पत्थर से टकराया जिससे सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News