Udaipur Times, Udaipur News: शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र स्थित सब सिटी सेंटर में शनिवार को सड़क पर खड़ी ट्रक में सो रहे ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मौत होने से सनसनी फेल गईं।
आस पास के लोगों ने जब ड्राइवर के शव को ट्रक में देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चेरी में भिजवाया और ड्राइवर की पहचान करने और उसकी मौत के करणों की जांच शुरू कर दी हैं।