डूंगरपुर: होली के दिन हादसे में तीन युवको की मौत

जसेला-कसारिया मार्ग पर बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई 
 | 

डूंगरपुर 3 मार्च 2026। ज़िले के चितरी थाना क्षेत्र के जसेला-कसारिया मार्ग पर होली के दिन सोमवार शाम एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे बाइक पर सवार तीनो युवको की दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसे माँ रमारे युवको की पहचान विक्रम डिंडोर, विनोद डिंडोर एवं विष्णु डिंडोर के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनो युवको के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पारडा गए थे। त्योहार के दिन हुए हादसे से पीड़ित परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई।

Source: Media Reports

#Dungarpur #DungarpurNews #Holi2026 #HoliTragedy #RoadAccident #BikeAccident #BreakingNews #LocalNews #Chitri #RoadSafety #DriveSafe #FestivalSafety #AccidentAlert #CommunityNews