Dungarpur: बिछीवाड़ा में माइंस के पानी में डूबने से युवक की मौत

19 वर्षीय युवक की पहचान प्रशांत पाटीदार के रूप में हुई

 | 
Dungarpur

डूंगरपुर 29 मई 2024। ज़िले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में आज बुधवार को एक 19 वर्षीय युवक की भैरा भाई माइंस के पानी में डूबने से मौत हो गई। 

नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम के रवि परमार ने बताया की दोपहर करीब 2 बजे उन्हें पुलिस से घटना की सुचना जिस पर वह टीम के साथ डूंगरपुर के घुगडा पादरी गाँव पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे सर्च करने के बाद टीम ने पानी में डूबे युवक का शव बाहर निकाला और पुलिस के हवाले  किया।  

dungarpur

रवि ने बतया की 19 वर्षीय युवक की पहचान प्रशांत पाटीदार के रूप में हुई। रवि के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था, नहाते वक्त ज्यादा गहराई में जाने के कारण डूब गया। 

इस पुरे ऑपरेशन में रवि परमार के साथ उनकी टीम के ललित श्रीमाल, राहुल कटारा मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News