सड़क हादसे में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक की मौत
उदयपुर 1 मई 2026। सड़क हादसे में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक की मौत हो गई। वे भजन संध्या में शामिल होकर बेटे और अपने साथियों के साथ वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जिससे भजन गायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
हादसा डबोक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि भजन गायक धनराज जोशी चित्तौड़गढ़ के बड़वाई क्षेत्र के निवासी थे।
थानाधिकारी गोपाल नाथ ने बताया कि धनराज जोशी हल्दीघाटी स्थित सैनन गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ गुरुवार रात अपने गांव लौट रहे थे।
रास्ते में उदयपुर में किसी काम के चलते बेटा और अन्य साथी कार से उतर गए। इसके बाद कार आगे बढ़ी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे में धनराज जोशी की मौत हो गई, जबकि चालक राजेंद्र सोनेरी घायल हो गया।
घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #RajasthanNews #Mewar #BhajanSinger #RoadAccident #NH27 #Dabok #Chittorgarh #BreakingNews #UdaipurNews #RajasthanAccident #LocalNews #IndiaNews
