दिल्ली गेट स्थित बैंक में लगी आग

ग़नीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई 

 | 
fire in Au Small Bank

उदयपुर 5 जून 2024 । शहर के दिल्ली गेट स्थित AU Small Finance Bank में आज सुबह आग लग गई। आग लगने से बैंक में आए लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण  बैंक में चारो तरफ धुआं ही धुंआ हो गया। वहीं बैंक कर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन विफल रहे। 

fir in bank

इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि की घटना के दौरान कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन धुंए की वजह से वहां पर आए लोग और स्टॉफ को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News