हिरण मगरी क्षेत्र में दुकान में आग लगने से 8-10 लाख रुपये का नुकसान सामने आया | कोई जनहानी नहीं

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है 
 | 
Firefighters extinguishing flames at Ammar Department Store, Sector–9, Udaipur

उदयपुर Nov 11: उदयपुर के सेक्टर–9 क्षेत्र में सोमवार शाम एक किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय दुकान बंद थी, लेकिन ऊपर दो-मंज़िला मकान होने के कारण घटना गंभीर हो सकती थी।

घटना का वक्त

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है। बंद शटर से उठते तेज धुएं को देखकर लोगों ने शोर मचाया और दुकान के किरायेदार धमेंद्र खत्री को सूचना दी। धमेंद्र ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। घर ऊपर होने के चलते आग फैलने की आशंका थी, इसलिए एहतियातन दो अतिरिक्त गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।

नुकसान

दुकान में रखा लगभग आठ से दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान अमर डिपार्टमेंट स्टोर के नाम से संचालित होती है और आग लगने के समय उसमें कोई मौजूद नहीं था।

आग बुझाने के दौरान क्षेत्र के काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। CFO बाबूलाल चौधरी ने बताया कि दुकान के ऊपर घर होने के कारण फायर टीम ने अतिरिक्त सावधानी बरती। समय रहते आग काबू में आने से ऊपर बने मकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

प्रशासन ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और नुकसान का विस्तार में आंकलन किया जा रहा है।