हिरण मगरी सेक्टर 6 में स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग

दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

 | 
fire

उदयपुर 23 नवंबर 2023। शहर के हिरण मगरी सेक्टर 6 में स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई। आग से दुकान में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।  हालाँकि किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। 

आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी ।

आग की वजह से दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। वहीँ मौके पर एकत्रित लोगों ने कड़ी मशक्कत कर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रखा सामान बाहर निकाला। आमजन की मेहनत रंग लाई हुए बड़ा हादसा होने से टल गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News