Udaipur Times, Fire in Medical Shop: उदयपुर शहर में मंगलवार देर रात राजस्थान हॉस्पिटल के पास स्थित एक मेडिकल शॉप में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पूरी दुकान में फैल गईं। करीब 20 मिनट तक दुकान में आग धधकती रही, जिससे करीब 8 लाख रुपए की दवाइयां और मेडिकल उपकरण जलकर राख हो गए।
आग की तेज लपटें देखकर आसपास रहने वाले लोग भी घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने आग का वीडियो भी बनाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। Fire in Medical Shop
सेक्टर-14 में लक्ष्मीलाल गुर्जर पुत्र नारायण लाल गुर्जर की सोनल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट नाम से मेडिकल शॉप है। लक्ष्मीलाल ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दुकान में आग लगी देखी और इसकी सूचना दी। Fire in Medical Shop
लक्ष्मीलाल के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि महज 10 से 15 मिनट में दुकान में रखी करीब 8 लाख रुपए की दवाइयां और उपकरण जल गए। आग से दुकान का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना पर नगर निगम के सीएफओ बाबूलाल चौधरी और गोवर्धनविलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएफओ बाबूलाल चौधरी ने बताया कि दमकल की मदद से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में लाइट के स्विच या वायर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका सामने आई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। Fire in Medical Shop