सेलिब्रेशन मॉल के पीछे खिलौनों की दुकान में भीषण आग

लाखों का नुकसान

 | 
fire at toy shop

उदयपुर 8 अप्रैल 2025 । शहर के सेलिब्रेशन मॉल के पीछे स्थित एक खिलौनों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुंआ ही धुंआ छा गया।

fire at toy shop

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही समय में दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे लाखों रुपये के खिलौने जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।]

fire at toyr shop

दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया जा सका, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। आसपास की दुकानों को भी खतरे को देखते हुए खाली कराया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

fire at toy shop

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मॉल के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।