बापू बाजार में घड़ी के शोरूम में लगी आग

फिलहाल किसी जनहानि की कोई खबर नहीं 
 | 
fire at bapu bazar

उदयपुर 18 मार्च 2025। शहर के व्यस्त इलाके बापू बाजार में आज सुबह करीब 10 बजे एक घड़ी के शोरूम में आग लग गई। तीन मंजिला बिल्डिंग से आग की लपटें और धमाके की आवाज से मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। आग के कारण तीसरी मंजिल पर दुकानदार और उनका परिवार फंस गया। 

fire

मामले की  जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

fire

आगजनी की घटना बापू बाजार स्थित नटराज गली में टाइमेक्स शोरूम की है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शोरूम के मेन गेट को तोड़ा है ताकि आग को बुझाया जा सकें। शोरूम में कीमती कई तरह की घड़ियां थी, जो जलकर राख हो गईं। हालाँकि फिलहाल किसी जनहानि की कोई खबर नहीं ।

fire

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News