चलते ट्रक की डीज़ल टंकी फटने से लगी आग

सोप स्टोन पाउडर से भरा ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था
 | 

उदयपुर 20 अप्रैल 202 । उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर चलते ट्रक में धमाके के साथ डीजल टंकी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक चारों तरफ से आग की लपटों में घिर गया, हालांकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार सोप स्टोन पाउडर से भरा ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक पीपली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रुका, अचानक तेज धमाका हुआ और ट्रक में आग लग गई। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि ट्रक रुकते ही उसमें आग की तेज लपटें उठने लगीं।

चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-48 पर जाम की स्थिति बन गई।

सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। दमकल की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की डीजल टंकी फटने से आग लगी, हालांकि टंकी फटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #NH48 #TruckFire #BreakingNews #HighwayAccident #Udaipur #Rajasthan #AhmedabadHighway #FireIncident #LocalNews #IndiaNews #UdaipurUpdates #RajasthanBreaking

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News