उदयसागर क्षेत्र में पावर हॉउस ट्रांसफार्मर में लगी आग
उदयपुर 11 मई 2026। उदयसागर क्षेत्र में बिजली विभाग के पावर हाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। आग इतनी भीषण थी कि करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही हिंदुस्तान जिंक की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
#Udaipur #UdaySagar #TransformerFire #FireIncident #RajasthanNews #PowerhouseFire #ElectricityDepartment #HindustanZinc #UdaipurNews #BreakingNews
