खेत में रखी गेहूं की कटी फसल में लगी आग
उदयपुर 6 अप्रैल 2026। ज़िले के मावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रठ्यावल के राजस्व गांव विठोली में बीती रात एक किसान के खेत में रखी गेहूं की कटी फसल में आग लग गई। इस आगजनी में करीब पौने तीन बीघा की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार किसान हेमराज डांगी पुत्र गंगाराम डांगी ने फसल की कटाई कर गेहूं की पुलियां खेत में एकत्रित करके रखी थीं। रात करीब 12 बजे अचानक फसल में आग लग गई। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग देखी और तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही खेत मालिक और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने कुओं की मोटरों की मदद से पानी चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लगभग 30 से 35 बोरी गेहूं जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में नुकसान को लेकर चिंता का माहौल है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #Mavli #VillageNews #FarmersLoss #CropFire #WheatCrop #AgricultureNews #RuralIndia #UdaipurRural #BreakingNews #IndiaNews #FarmerCrisis #FireIncident #LocalNewsRajasthan
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
