MPUAT प्रशासनिक भवन के सामने झाड़ियों में लगी आग

गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं

 | 
Fire at MPUAt

उदयपुर 10 अप्रैल 2025। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। अब महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने झाड़ियों में अचानक आग लग गई। 

Fire at MPUAT

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों की चिंताएं बढ़ गईं। आग लगने से धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई देने लगा।

Fire at MPUAT

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।