केमिकल गोदाम में शुक्रवार देर शाम लगी आग

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

 | 
fire at chemical godown

उदयपुर 16 मार्च 2024 । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के भुवाणा इलाके में स्थित एक केमिकल गोदाम में शुक्रवार देर शाम आग लग गई। आग से गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया।

fire

आग की लपटें और धूएं का गुबार देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना पर तुरंत करीब 10 से 12 दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

fire

शनिवार सुबह केमिकल के गोदाम में एक बार फिर अचानक आग लग गई सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News