गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर चलते ट्रेलर में भीषण आग

ट्रेलर के चालक व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई

 | 
fire in trailer

उदयपुर 23 मई 2023। ज़िले के गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर राज होटल के समीप चलते ट्रेलर में भीषण आग लग गई। जिससे ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। 

fir in tariler

जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा की ओर से कोयला लेकर गोगुंदा की ओर से रहे  ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। जिसके चलते ट्रेलर के चालक व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि ट्रेलर धू धूकर जलने लगा। देखते ही देखते ट्रेलर ने पूरी तरह आग पकड़ ली और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । वही पिंडवाड़ा से उदयपुर आने वाला हाईवे मार्ग बाधित हो गया। हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। 

fire in trailer

ग्रामीणों की सूचना पर गोगुंदा थाना अधिकारी मय टीम मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही आग का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। वही आग बुझने के बाद हाईवे पर दोनों मार्गों पर यातायात सुचारु रुप से चालू करवाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News