कलड़वास इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में लगी आग

लाखो का माल जलकर राख, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई

 | 
fire in kaladwas

उदयपुर  22 जनवरी 2024। शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र के कलड़वास इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में एक प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि चौदह फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलानी पड़ी और आग पर काबू किया गया।   

बताया जा रहा है की कलडवास इंडस्ट्रीज इलाके में चिनार इंडस्ट्रीज नाम की फैक्ट्री है जिसमें शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगती देख लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक और पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। 

fire

जिस पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची एक के बाद एक करके कुल चौदह फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया साथ ही फैक्ट्री में रखा माल भी जल कर राख हो गया। यह गनीमत रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News