उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर हादसा, पांच लोगो को आई चोटे

कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से टकराकर पलट गई
 | 
accident

उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर कमलदीप होटल के समीप एक हादसा हुआ है जिसमें एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से टकराकर पलटी हो गई जिससे कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई । 

जानकारी के अनुसार गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर चरण कमल होटल के समीप एक कार अहमदाबाद की तरफ से आ रही थी तभी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरे तरफ जा रहे आइसर ट्रक से टकराकर पलटी हो गई जिससे कार में सवार पांच लोगों को गंभीर चोटे आई।  

सभी घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर गोवर्धन थाना पुलिस पहुंची और गाड़ी को रोड से हटाया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News