उमरड़ा क्षेत्र में कुएं में गिरने से 17 वर्षीय युवती की मौत

कुएं से पानी भरते समय बिगड़ गया संतुलन 
 
 | 

उदयपुर 5 मई 2026। ज़िले के उमरड़ा चौकी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामा फास्फेट के सामने स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाली मजदूर की 17 वर्षीय पुत्री पानी भरने के लिए कुएं पर गई थी, तभी संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही उमरड़ा चौकी इंचार्ज ASI पर्वत सिंह ने ज़िला कलेक्टर कार्यालय के नागरिक सुरक्षा विभाग को अवगत कराया। उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 मिनट में युवती का शव कुएं से बाहर निकाल लिया और पुलिस चौकी उमरड़ा को सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू टीम में गोताखोर विजय नकवाल, कैलाश मेनारिया, भवानी शंकर वाल्मीकि, दिनेश खटीक और वाहन चालक प्रकाश राठौड़ शामिल थे। पूरे अभियान में गोताखोर विजय नकवाल की विशेष भूमिका रही।

मृतका की पहचान कैलासी बंजारा (17) पुत्री नगाराम निवासी रेबारियों का गुड़ा, हाल मुकाम उमरड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurUpdates #LocalNews #BreakingNews #AccidentNews #IndiaNews #RuralIndia #SafetyAwareness

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal