उदयपुर: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा
 | 
accident

 

Udaipur Times, Accident News: 20 जुलाई 2026। उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसा गोगुंदा थाना क्षेत्र में जेलानी के पास रविवार सुबह करीब 6:45 बजे हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से दोनों शव वाहन के अंदर फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर दोनों शव बाहर निकाले और गोगुंदा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपती कार से गोगुंदा से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेलानी के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News