गोगुंदा मार्ग पर भीषण हादसा, मासूम सहित 3 की मौत, 30 घायल

घायलों में 7 मासूम बच्चे, 9 महिलाएं और 8 युवक शामिल हैं
 | 

उदयपुर 1 मार्च 2026 । ज़िले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में गोगुंदा–झाड़ोल हाईवे मार्ग पर मजावद के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 13 मासूम बच्चों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें लगभग 12 की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप में 50 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक संख्या में थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग वाहन से उछलकर बाहर जा गिरे, जबकि कुछ लोग पास के खड्डे में जा गिरे।

पुलिस के अनुसार हादसे में लखमाराम गमेती, नेमीचंद गमेती और पंकज गमेती, निवासी मोडवा गांव, की मृत्यु हो गई। घायलों में 7 मासूम बच्चे, 9 महिलाएं और 8 युवक शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया।

Gigunda Accident

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की मुस्तैदी इस दौरान सराहनीय रही। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। घायलों की संख्या अधिक होने के बावजूद चिकित्सा टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्राथमिक उपचार प्रदान किया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उदयपुर रेफर किया गया।

प्रशासन द्वारा घायलों के परिजनों को तुरंत सूचना दी गई और अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था भी की गई। आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से कई घायलों की जान बचाई जा सकी।

#Udaipur #Rajasthan #Gogunda #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNews #RoadAccident #HighwayAccident #LocalNews #IndiaNews #RoadSafety #TrafficAccident #HighwaySafety #EmergencyResponse #PublicSafety #AccidentNews #StaySafe #DistrictAdministration #UdaipurUpdates #UdaipurLocal #GogundaNews #Mavli #Jhadol #RajasthanPolice #UdaipurDistrict #SouthRajasthan