लोडिंग ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

उदयसागर चौराहे पर हुआ हादसा

 | 
accident

उदयपुर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के उदयसागर चौराहे पर शुक्रवार दिन में 2.30 बजे एक बाइक सवार दंपती को एक लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति बुरी तरह से घायल हो गए।  स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को इलाज के लिए महाराणा भोपाल चिकित्सालय भर्ती करवाया। जहां पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं पत्नी का इलाज जारी है। 

जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता दुदा राम भील उम्र 21 निवासी वीर धोलिया तहसील मावली शुक्रवार को दिन में 2.30 बजे बाइक पर अपनी पत्नी के साथ उदयसागर चौराहा से गुजर रहा था तभी एक लोडिंग ऑटो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  

स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए महाराणा भोपाल चिकित्सालय भर्ती करवाया।जहां पर शाम 7:00 बजे प्रकाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है व मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतक की पत्नी का इलाज महाराणा भोपाल चिकित्सालय में जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News