देवगढ़ में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला
मौके पर मौत-ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
राजसमंद 13 अप्रैल 2026। ज़िले के देवगढ़ क्षेत्र की संगरवास पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अवैध बजरी से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध तरीके से बजरी का खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार में गांव से गुजरते हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभागों के खिलाफ नारेबाजी की और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
सवाल खड़े:
बिना परमिशन के कैसे हो रहा बजरी दोहन?
जिम्मेदार विभाग अब तक क्यों रहा मौन?
क्या इस मौत के बाद होगी कार्रवाई?
फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#Devgarh #Rajsamand #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews #Udaipur #Rajasthan #IndiaNews #DevgarhAccident #RajsamandNews #SandMining #IllegalMining #SandMafia #TractorAccident #RoadSafety #AccidentNews #JusticeForVictim #PublicSafety #VillageNews #GroundReport #TrendingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate
