रानी रोड एक्सीडेंट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

अंबामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है
 | 
accident

उदयपुर 17 फरवरी 2023 । शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के रानी रोड पर दो दिन पहले हुए एक्सीडेंट में घायल हुए युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व रानी रोड पर कार की टक्कर से एक बाईक सवार युवक घायल हो गया था। 

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पवन पुत्र किशनलाल गमेती निवासी बडग़ांव जो अपनी बहन को लेकर रानी रोड़ से गुज़र रहा था कि एक कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे पवन गंभीर घायल हो गया। 

घायल पवन को महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था जहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया। अंबामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।   
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News