जलगांव में ट्रेन हादसे में 10 लोगो की मौत

ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे लोग दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए

 | 
jalgaon train accident

22 जनवरी 2025 । महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग की अफवाह के बाद अफरातफरी के बाद कुछ लोग पटरी पर उतर गए।  इसी दौरान कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये और इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। आशंका है कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

यह दुर्घटना पचोरा के निकट माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच हुई जहां शाम करीब पांच बजे लखनऊ-पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।

दरअसल लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के ब्रेक लगाने पर पहियों के पास चिंगारियां उड़ने लगीं। कुछ लोगों को लगा कि डिब्बे में आग लग गई है। तभी डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैल गई। घबराये यात्री ट्रेन से कूद पड़े। उसी समय बगल की पटरी से बेंगलुरु एक्सप्रेस पूरी गति से आ रही थी। वह कर्नाटक की ओर जा रही थी। इस एक्सप्रेस ने पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्रियों को कुचल दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News