इसवाल स्थित कैमिकल फैक्ट्री में कार्यरत युवक की टीन शेड से गिरा, हुई मौत

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों हुए मोर्चरी के बाहर एकत्रित

 | 

उदयपुर 27 जून 2023 । ज़िले के इसवाल स्थित केमिकल फैक्ट्री में टीन शेड का कार्य करते हुए रमेश पिता कूका मीणा उम्र 30 साल निवासी उमरडा की सोमवार को गिरने से मौत हो गई। मौके पर एकत्रित हुए लोग ने शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। 

फैक्ट्री में कार्य करते हुए युवक की मौत की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो मंगलवार को कई लोग एमबी अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग करने लगे। 

जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और जिला पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने बताया कि फैक्ट्री में कार्य करते हुए हादसा हुआ लेकिन न तो फैक्ट्री मालिक आया नहीं फैक्ट्री में कार्य करवा रहा ठेकेदार आया। ग्रामीण विधायक ने फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News