सुखाड़िया सर्किल स्थित होटल में मजदूर चिपका बिजली के तारों से

होटल मुंबई हाउस की घटना, घायल मज़दूर को पहुँचाया अस्पताल

 | 
hotel mumbai house udaipur

उदयपुर 20 अगस्त 2023। शहर के सुखाड़िया सर्किल स्थित होटल में  काम कर रहा मजदूर बिजली के तारों से चिपक गया।  घायल मज़दूर को एमबी अस्पताल इलाज के लिए पहुँचाया गया है। 

दरअसल सुखाड़िया सर्किल स्थित होटल मुंबई हाउस में एक मज़दूर साफ़ सफाई के लिए बुलाया गया था जहाँ वह सफाई के दौरान बिजली के तारो से चिपक गया। मजदूर के बिजली के तारों से चिपकने के बाद हड़कंप मच गया। 

वहीँ आसपास के लोगों ने आननफानन में शटडाउन करवा कर  मजदूर को नीचे उतारा और उपचार के लिए तत्काल एमबी हॉस्पिटल पहुँचाया गया। घायल मज़दूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News