महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पंवार का विमान हादसे में निधन
मुंबई 28 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता 66 वर्षीय अजीत पंवार का प्लेन क्रेश में निधन हो गया है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पंवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई स्थित आवास के लिए रवाना हो गए हैं।
आपको बता दे की अजीत पंवार महाराष्ट्र के मराठा नेता शरद पंवार के भतीजे है। उन्होंने चाचा शरद पंवार से अलग होकर एनसीपी के एक धड़े का नेतृत्व करते हुए 2024 लोकसभा और 2026 विधानसभा चुनाव भाजपा शिव सेना (शिंदे गुट) के साथ लड़ा था। 23 जुलाई 2023 से वह महाराष्ट्र के पांचवी बार उप मुख्यमंत्री बने थे। इससे पूर्व वह चार बार अलग अलग सरकारों के साथ उप मुख्यमंत्री रह चुके है।
Source:Media Reports
#AjitPawar #PlaneCrash #MaharashtraNews #Baramati #BreakingNews #Politics #India #NCP #DGCA #Election2026