राजसमंद में चलती बाइक से बेहोश होकर गिरे युवक और महिला गंभीर घायल
Udaipur Times, Rajsamand News: 1 जून 2026। राजसमंद जिले के बिजनोल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक और महिला चलती बाइक से बेहोश होकर नीचे गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घाणेराव के निकट ग्राम बागोल निवासी खारी समाज के युवक एवं महिला सवारियां सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बिजनोल के पास चलते समय बाइक सवार अचानक बेहोश हो गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही गोरक्षक प्रवीण सिंह चुंडावत, युगल किशोर जोशी, रूपलाल प्रजापत, राम सिंह, सोहन सिंह, चम्पालाल, ललित जोशी, शंकरलाल गुर्जर और गणेशजी गुर्जर मौके पर पहुंचे। सभी ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल
