उदयपुर मे ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय एक युवक की दर्दनाक मौत

 | 
accident during eid miladunnabi Julus udaipur

 

Udaipur Times, Eid Miladunnabi, Accident News:  उदयपुर शहर में ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी मोहम्मद सलमान (22) पुत्र मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद सलमान मिनी स्टील गन में आलू बम नाम का पटाखा रखकर उसे फोड़ रहा था। इसी दौरान गन का ढक्कन अचानक तेज गति से निकलकर उसकी गर्दन पर जा लगा।

गर्दन पर गंभीर चोट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News